Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News दिल्ली का तापमान 39 डिग्री के पार, लेकिन लू से राहत बरकरार;...

दिल्ली का तापमान 39 डिग्री के पार, लेकिन लू से राहत बरकरार; IMD ने जारी किया अगले सात दिनों का अपडेट

1823 Shares
नई दिल्ली
साफ आसमान और दिनभर तेज धूप के बीच बुधवार को दिल्ली का तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि, कहीं भी लू के हालात नहीं बने। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बदलते मौसमी हालात के चलते अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में लू के आसार नहीं हैं।
बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान पीतमपुरा में 28.3 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। हवा में नमी का स्तर 73 से 31 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिनभर आसमान साफ ​​रहेगा। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 25 डिग्री रह सकता है। 22 अप्रैल तक मौसम और तापमान ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

बुधवार को खराब श्रेणी में रहा दिल्ली का एक्यूआइ

राजधानी में प्रदूषण एक बार फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 200 से ऊपर यानी खराब श्रेणी में रहा। हालांकि हवा की गति बढ़ने से अगले दो दिन में इसमें फिर सुधार होने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 220 रहा। एक दिन पहले यह 180 था। यानी 24 घंटे में इसमें 40 अंकों की बढ़ोतरी हुई।
वहीं, बुधवार को तीन इलाकों का एक्यूआई 300 से ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा। आयानगर का एक्यूआई 322, मथुरा रोड का 312 और वजीरपुर का एक्यूआई 302 दर्ज किया गया। अगले दो दिन हवा की गति तेज रहने की संभावना है। इससे प्रदूषण स्तर में भी सुधार होने की संभावना है। 

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments