Friday, August 8, 2025
Home The Taksal News रणबीर कपूर की Ramayana में 'विभीषण' बनने वाला था ये एक्टर, ऐन...

रणबीर कपूर की Ramayana में ‘विभीषण’ बनने वाला था ये एक्टर, ऐन मौके पर क्यों ठुकरा दिया ऑफर?

2.4kViews
1910 Shares
नई दिल्ली
बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी की आने वाली माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण (Ramayana) लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अलावा कई अन्य कलाकार अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। रामायण की स्टार कास्ट (Ramayana Cast) को लेकर भी सुर्खियां काफी तेज रही हैं।
अब खबर आ रही है कि हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता को इस मूवी में रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाने का ऑफर मिला था। लेकिन ऐन मौके पर उस एक्टर ने नितेश की फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की बड़ी वजह क्या थी।

रामायण का विभीषण बनने वाला था ये एक्टर

जब भी कोई फिल्ममेकर एक माइथोलॉजिकल फिल्म बनाता है तो उसके सामने कास्ट की काफी बड़ी चुनौती रहती है। नितेश तिवारी को भी इस संघर्ष से गुजरना पड़ा है और रामायण की कास्ट के लिए सही सेलेब्स का चुनाव करने में काफी समय लगा है। ई टाइम्स की खबर के ज्वेल थीफ मूवी एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) को रामायण में विभीषण का रोल प्ले करने का ऑफर मिला था।

वह इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित भी थे और कहीं न कहीं वह इसे करना भी चाहते थे। लेकिन जब जयदीप ने अपनी शेड्यूल टाइमिंग को चेक किया तो उनके पास रामायण के लिए स्पेस नहीं था और ऐसे में उनको रणबीर कपूर की रामायण को मना करना पड़ा। हालांकि, अगर जयदीप इस मूवी को करते थे शायद वह विभीषण की भूमिका में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते।
रामायण न सही लेकिन आने वाले समय में जयदीप अहलवात फिल्म ज्वेल थीफ (Jewel Thief) में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके साथ सुपरस्टार सैफ अली खान, एक्ट्रेस निकिता दत्ता और कुणाल कपूर अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। 25 अप्रैल को ज्वेल थीफ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की जाएगी।

कब रिलीज होगी रामायण

पिछले 2 साल से नितेश तिवारी रामायण पर लगातार काम कर रहा हैं। फिल्म के पहले हाफ की लगभग 25 से 30 प्रतिशत शूटिंग भी पूरी हो गई है। गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो अगले साल 2026 में दीवाली के मौके पर रामायण को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ये माइथोलॉजिकल फिल्म दो पार्ट में बन रही है और इसका सीक्वल 2027 में दीवाली पर आएगा। रामायण की कास्ट की तरफ चर्चा की जाए तो उसमें रणबीर कपूर के अलावा सनी देओल, यश, साई पल्लवी और अरुण गोविल जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

 

RELATED ARTICLES

जब तक शुल्क विवाद नहीं सुलझता, भारत से व्यापार वार्ता नहीं: Donald Trump

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ शुल्क का मुद्दा हल होने तक उसके साथ व्यापार वार्ता की संभावना से इनकार...

जब तक शुल्क विवाद नहीं सुलझता, भारत से व्यापार वार्ता नहीं: Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ शुल्क का मुद्दा हल होने तक उसके साथ व्यापार वार्ता की संभावना से इनकार...

Indian Student Murder In Canada: कनाडा में इंडियन स्टूडेंट की निर्मम हत्या, मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

कनाडा के हैमिल्टन में गोलीबारी की एक घटना में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जब तक शुल्क विवाद नहीं सुलझता, भारत से व्यापार वार्ता नहीं: Donald Trump

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ शुल्क का मुद्दा हल होने तक उसके साथ व्यापार वार्ता की संभावना से इनकार...

जब तक शुल्क विवाद नहीं सुलझता, भारत से व्यापार वार्ता नहीं: Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ शुल्क का मुद्दा हल होने तक उसके साथ व्यापार वार्ता की संभावना से इनकार...

Indian Student Murder In Canada: कनाडा में इंडियन स्टूडेंट की निर्मम हत्या, मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

कनाडा के हैमिल्टन में गोलीबारी की एक घटना में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी...

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन थियाड़ा को हटाया, बढ़ी हलचल

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा को उनके पद से हटा...

Recent Comments