Tuesday, August 5, 2025
Home The Taksal News मुंबई की उड़ान रद्द, दिल्ली से आए यात्रियों का सामान गायब; गोरखपुर...

मुंबई की उड़ान रद्द, दिल्ली से आए यात्रियों का सामान गायब; गोरखपुर एयरपोर्ट पर हंगामा

3.0kViews
1817 Shares

गोरखपुर
एयरपोर्ट पर मंगलवार का दिन यात्रियों के लिए बेहद परेशान करने वाला रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत उस वक्त हुई जब शाम 6:05 बजे मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान अचानक रद्द कर दी गई। इसके अलावा सुबह दिल्ली से आए इंडिगो विमान में सवार 55 यात्रियों का सामान दिल्ली में ही छूट गया, जिससे वे दिनभर बैग के इंतज़ार में परेशान रहे। दिनभर कई उड़ानों में देरी और रद्द होने की वजह से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही।
मंगलवार को विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। सबसे पहले सुबह 10:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे की देरी से रवाना हुई। लेकिन परेशानी तब और बढ़ गई जब इसी इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली से आए 55 यात्रियों का चेक-इन सामान दिल्ली एयरपोर्ट पर ही छूट गया। बैग न पाकर यात्री हक्के-बक्के रह गए।
एयरलाइन स्टाफ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सामान शाम की फ्लाइट से आ जाएगा, लेकिन तब तक यात्रियों को एयरपोर्ट या आसपास ही रुके रहना पड़ा। शाम 6:05 बजे मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट को बिना पूर्व सूचना के रद्द कर दिया गया।
इसका असर न केवल गोरखपुर आने वाले बल्कि यहां से मुंबई जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों पर भी पड़ा। यात्रियों ने बताया कि उन्हें न तो समय रहते सूचना दी गई और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की पेशकश हुई। कई यात्रियों की ट्रेनें, कनेक्टिंग फ्लाइट और निजी कार्यक्रम प्रभावित हो गए।

देरी से रवाना हुए यह विमान :

  • दोपहर 1:50 बजे हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 30 मिनट देरी से रवाना हुई।
  • अपराह्न 3:15 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो फ्लाइट 45 मिनट की देरी से पहुंची और एक घंटे बाद रवाना हुई।
  • अपराह्न 3:45 बजे दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 1 घंटे 50 मिनट की देरी से पहुंची और 2 घंटे 50 मिनट की देरी से वापस रवाना हुई।
  • शाम 4:55 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 40 मिनट,
  • शाम 5:05 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 30 मिनट,
  • शाम 5:55 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 30 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी।
  • शाम 6:50 बजे दिल्ली से आने वाली अकासा एयरलाइन की फ्लाइट 30 मिनट की देरी से पहुंची और एक घंटे की देरी से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments