Tuesday, August 5, 2025
Home The Taksal News शिवराज ने बनवाया किसान पहचान पत्र, ओटीपी के लिए करना पड़ा 12...

शिवराज ने बनवाया किसान पहचान पत्र, ओटीपी के लिए करना पड़ा 12 मिनट इंतजार

2.8kViews
1934 Shares
विदिशा
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को विदिशा स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे और स्वयं का किसान पहचान पत्र बनवाकर डिजिटल कृषि मिशन के महत्व को दर्शाया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल कृषि मिशन प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत किसानों का किसान पहचान पत्र तैयार किया जा रहा है। इसमें किसान की भूमि, फसल, बैंक खाते और मोबाइल नंबर सहित पूरी जानकारी दर्ज होगी। यह गोपनीय पहचान होगी, जिसकी जानकारी किसान की अनुमति से ही साझा की जा सकेगी।

12 मिनट ओटीपी का करना पड़ा इंतजार

अब तक देशभर में साढ़े पांच करोड़ पहचान पत्र बन चुके हैं। बता दें कि पहचान पत्र बनवाते समय केंद्रीय मंत्री को भी नेटवर्क की समस्या से दो-चार होना पड़ा। ओटीपी न आने के कारण उन्हें करीब 12 मिनट इंतजार करना पड़ा। 

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा स्थित फार्म हाउस में किसान पहचान पत्र बनवाकर डिजिटल कृषि मिशन का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि इसमें भूमि फसल और बैंक सहित जरूरी जानकारी दर्ज होगी और इसे केवल किसान की अनुमति से साझा किया जा सकेगा। पहचान पत्र बनवाते समय उन्हें नेटवर्क समस्या के चलते 12 मिनट तक ओटीपी का इंतजार करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments