Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News कर्नाटक में अपहरण के बाद बच्ची की हत्या, कुछ घंटे में ही...

कर्नाटक में अपहरण के बाद बच्ची की हत्या, कुछ घंटे में ही आरोपी ढेर; POCSO एक्ट तहत दर्ज था केस

2.4kViews
1000 Shares
हुबली
कर्नाटक के हुबली में रविवार सुबह पांच साल की एक बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में लोगों के सड़कों पर उतरने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपित को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
पुलिस की फायरिंग में मारे गए आरोपित की पहचान बिहार के पटना निवासी 35 वर्षीय रितेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बच्ची का अपहरण कर आरोपित ने अशोक नगर थाना क्षेत्र में उसकी हत्या कर दी। बाद में उसका शव एक खाली पड़े घर में मिला।

बच्ची की हत्या से लोगों में फैला आक्रोश

हत्या की घटना सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अशोक नगर पुलिस थाने के सामने एकत्र हो गए। सभी ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपित को हिरासत में लेकर तीन से चार घंटे तक पूछताछ की गई। उसने घटना को लेकर पुलिस से बहुत ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में वह अपराध करते हुए साफ तौर पर दिख रहा था।

दो महीने पहले हुबली आया था आरोपी

उन्होंने कहा कि आरोपित कई सालों से घर से दूर था। जहां भी काम मिलता था, वह वहीं चला जाता था। पुलिस आयुक्त ने कहा कि माना जा रहा है कि वह दो-तीन महीने पहले हुबली आया था। वह तारिहाला अंडरपास के पास एक खाली पड़े घर में रह रहा था। पहचान सत्यापित करने के लिए उसे उसके ठहरने वाले स्थान पर ले जाया गया। इसी दौरान उसने अचानक पुलिस वाहन पर पत्थर फेंका।

पुलिस अधिकारी पर आरोपी ने किया हमला

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने भागने की कोशिश करने से पहले उसने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया। हमारी महिला अधिकारी अन्नपूर्णा ने चेतावनी देते हुए हवा में गोली चलाई। जब वह नहीं रुका तो उस पर दो से तीन राउंड फायर किए गए। एक गोली उसके पैर में लगी और दूसरी उसकी पीठ में लगी। इससे आरोपित बेहोश हो गया। उसे तुरंत केएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना में तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल

इस घटना में पीएसआई अन्नपूर्णा और दो अन्य पुलिसकर्मी यशवंत और वीरेश घायल हो गए, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। एन शशि कुमार ने कहा कि उसके खिलाफ हत्या के साथ ही पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया। उसने कथित तौर पर बच्ची के साथ दु‌र्व्यवहार किया था। पुलिस कर्मियों पर हमला करने और हत्या का प्रयास करने का एक अलग मामला भी दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

आयुक्त के अनुसार, बच्ची का परिवार कोप्पल जिले का रहने वाला है। उसकी मां एक ब्यूटी पार्लर में सहायक के रूप में काम करती है, जबकि उसके पिता एक फोटोग्राफर हैं। मां अपनी बेटी को साथ ले गई थी। वहीं से उसका अपहरण कर लिया गया।

खोज करने पर वह पास ही बने एक अस्थाई घर के बाथरूम में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह पूछे जाने पर कि क्या दुष्कर्म का प्रयास हुआ था, आयुक्त ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

 

RELATED ARTICLES

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

इंग्‍लैंड में भारतीय टीम की कमान संभालेगा मुंबई का यह प्‍लेयर, लॉर्ड्स तक का सफर तय करने की कहानी बेहद रोचक

नई दिल्‍ली सपने वास्तव में सच हो सकते हैं, यह रवींद्र गोपीनाथ संते ने सच साबित करके दिखाया है। मुंबई के रवींद्र गोपीनाथ...

Recent Comments