Thursday, August 7, 2025
Home The Taksal News भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, CBI के कहने पर हुआ एक्शन;...

भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, CBI के कहने पर हुआ एक्शन; भारत लाने की तैयारी

2.4kViews
1319 Shares
नई दिल्ली
भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत को हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी ऋण घोटाले में उसकी तलाश है। भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर बेल्जियम ने चोकसी के खिलाफ एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक मेहुल बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था। उसने वहां का रेजिडेंसी कार्ड भी हासिल कर लिया था।

जल्द प्रत्यर्पण शुरू करने का अनुरोध

एसोसिएटेड टाइम्स की खबर के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम के अधिकारियों से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया। इसके बाद वहां के प्रशासन ने चोकसी को हिरासत में लिया।

पत्नी के पास बेल्जियम की नागरिकता

चोकसी की पत्नी प्रीति के पास बेल्जियम की नागरिकता है। इस बीच उसने भी बेल्जियम का ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ हासिल किया और इसी के सहारे अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। ऐसा माना जाता है कि चोकसी बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में भी रह चुका है। भारत को 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी ऋण धोखाधड़ी मामले में उसकी तलाश है।

फर्जी दस्तावेज पर बेल्जियम में ठहरा था चोकसी

मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि चोकसी बेल्जियम से स्विट्जरलैंड जाने की फिराक में था। मगर उससे पहले ही उसे धर दबोचा गया। फर्जी दस्तावेजों और झूठे शपथपत्र के माध्यम से चोकसी ने बेल्जियम में निवास हासिल किया था।

बता दें कि मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी ने फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 13,500 करोड़ रुपये का लोन हासिल किया था। घोटाले का खुलासा होने से पहले दोनों देश से बाहर जा चुके थे। नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद है। वह भारत में अपने प्रत्यर्पण का विरोध कर रहा है। 

RELATED ARTICLES

₹500 की SIP पर ₹590 का जुर्माना! एक चूक और जेब पर पड़ गया भारी बोझ

म्यूचुअल फंड में SIP के ज़रिए निवेश करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर महीने निवेश की राशि ऑटो डेबिट के...

ट्रंप का टैरिफ झटका, इन भारतीय इंडस्ट्रीज पर मंडराया संकट, कुछ सेक्टर अब भी सुरक्षित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से होने वाले आयात पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह शुल्क 27 अगस्त...

टमाटर 110, मटर 200 रुपये किलो तक पहुंचा, अभी और बढ़ेंंगे दाम, महंगी सब्जियों के पीछे ये है बड़ा कारण

 चंडीगढ़ की सेक्टर 26 स्थित सब्ज़ी मंडी में इन दिनों सब्ज़ियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों से आने वाली हरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

₹500 की SIP पर ₹590 का जुर्माना! एक चूक और जेब पर पड़ गया भारी बोझ

म्यूचुअल फंड में SIP के ज़रिए निवेश करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर महीने निवेश की राशि ऑटो डेबिट के...

ट्रंप का टैरिफ झटका, इन भारतीय इंडस्ट्रीज पर मंडराया संकट, कुछ सेक्टर अब भी सुरक्षित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से होने वाले आयात पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह शुल्क 27 अगस्त...

टमाटर 110, मटर 200 रुपये किलो तक पहुंचा, अभी और बढ़ेंंगे दाम, महंगी सब्जियों के पीछे ये है बड़ा कारण

 चंडीगढ़ की सेक्टर 26 स्थित सब्ज़ी मंडी में इन दिनों सब्ज़ियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों से आने वाली हरी...

ट्रंप की चेतावनी के बीच Apple का बड़ा प्लान, अमेरिका में करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश

टैरिफ के बढ़ते खतरे के बीच टेक दिग्गज Apple Inc. ने अमेरिका में $100 बिलियन (लगभग ₹8.4 लाख करोड़) के निवेश की घोषणा की...

Recent Comments