2.7kViews
1231
Shares
दिल्ली
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (Delhi Saharanpur Highway) पर लगे वाहनों की गति सीमा के बोर्ड बदले जाएंगे। कार के लिए 70 और भारी के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार होगी।
अभी अलग-अलग हिस्सों में काफी ज्यादा गति सीमा के बोर्ड लगे हुए हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्ष्रेत्रीय अधिकारी ने बताया कि बोर्ड बदलवाए जाएंगे।
अक्षरधाम मंदिर से लोनी बार्डर तक 14.5 KM का हाईवे खंड तैयार
भारतमाला परियोजना के तहत यह हाईवे बना है। दिल्ली की सीमा में एनएच-नौ अक्षरधाम मंदिर से लोनी बार्डर तक 14.5 किलोमीटर का हाईवे का खंड तैयार हो चुका है। इस बीच 6.5 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड है। इस पर जगह-जगह वाहनों की गति सीमा के बोर्ड लगाए गए हैं।
पहले क्या था स्पीड लिमिट?
गीता कॉलोनी श्मशान घाट से पहले कार के लिए 100 और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा का बोर्ड लगा है। इसी तरह एलिवेटेड हिस्से पर कार के लिए 85 किलोमीटर और भारी वाहनों के लिए 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा का बोर्ड लगा है। राष्ट्रीय राजधानी में किसी हाईवे की गति सीमा इतनी अधिक नहीं है।
NHAI ने क्यों लिया ये फैसला?
एनएचएआई ने इन बोर्डों को बदलवाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कार के लिए 70 और भारी वाहनों के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा निर्धारित है। उसका पालन इस पर भी कराने के लिए बोर्ड अपडेट कराए जाएंगे। बता दें कि हाईवे का एलिवेटेड हिस्सा अभी वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला गया है। सर्विस लेन वाहन चल रहे हैं।