Tuesday, August 5, 2025
Home The Taksal News 'बिना रिश्वत के कार्यालयों में नहीं हो रहा काम', RJD सांसद अभय...

‘बिना रिश्वत के कार्यालयों में नहीं हो रहा काम’, RJD सांसद अभय कुशवाहा का बड़ा हमला

1799 Shares
औरंगाबाद
राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान की समीक्षा शनिवार को शहर स्थित अमित होटल सभागार में की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा ने किया। सदस्यता अभियान के प्रभारी सह गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव एवं सह प्रभारी गुलाम रब्बानी उपस्थित रहे।

तेजस्वी को बनाएंगे मुख्यमंत्री

औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा की उपस्थिति में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि राजद से सभी वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी नेता तेजस्वी को सीएम बनाएं।

बिहार में बढ़ी हैं आपराधिक घटनाएं

विधायक विनय यादव, पूर्व विधायक सुरेश मेहता, प्रदेश महासचिव कौलैश्वर यादव, इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह, प्रदेश सचिव युसूफ आजाद अंसारी, विनय प्रसाद गुप्ता, जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव, डॉ. संजय यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला पार्षद शंकर यादव ने कहा कि बिहार में हत्या, लूट के साथ अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं।

सरकार फेल हो गई है। विकास के कार्य ठप पड़ गए हैं। राजद को मजबूत बनाना है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे राजद को बूथ स्तर पर सशक्त बनाएं।
जिला पार्षद अनिल यादव, महेंद्र मेहता, इंदल यादव, जफर आलम, संजय यादव, संतोष यादव, विकास, सुशील, सुरेंद्र यादव ने सदस्यता अभियान पर चर्चा किया।

कार्यालयों में दलाल सक्रिय

उन्होंने कहा कि साथियों की बदौलत हम विधानसभा चुनाव जीत सरकार बनाएंगे। जनता के हित में काम करेंगे। सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अफसरशाही हावी है। कार्यालयों में बगैर रिश्वत लिए कोई काम नहीं हो रहा है। कार्यालयों में दलाल सक्रिय हैं। सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है।

सांसद ने कहा कि जनता ने अपना मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को चुन लिया है। इस मौके पर अशोक यादव, जगन कुमार, राजरूप पाल, सितारा यादव, भूपेश कुमार, मालती देवी, संजीत यादव, चंचल कुशवाहा उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

अमेरिकी दबाव बेअसर, भारत को लगातार मिल रहा है सस्ता रूसी तेल

अमेरिका के कड़े रुख और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी के बावजूद भारत में रूसी कच्चे तेल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी...

कोल इंडिया का चालू वित्त वर्ष के लिए 90 करोड़ टन आपूर्ति का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत चालू वित्त...

Digital Banking: डाकघर में आया बड़ा बदलाव! बदल गया पेमेंट लेनदेन का सिस्टम…

अब डाकघर जाकर बैंकिंग करने के लिए न तो अंगूठे की पहचान की जरूरत होगी और न ही ओटीपी की झंझट... इंडिया पोस्ट पेमेंट्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अमेरिकी दबाव बेअसर, भारत को लगातार मिल रहा है सस्ता रूसी तेल

अमेरिका के कड़े रुख और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी के बावजूद भारत में रूसी कच्चे तेल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी...

कोल इंडिया का चालू वित्त वर्ष के लिए 90 करोड़ टन आपूर्ति का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत चालू वित्त...

Digital Banking: डाकघर में आया बड़ा बदलाव! बदल गया पेमेंट लेनदेन का सिस्टम…

अब डाकघर जाकर बैंकिंग करने के लिए न तो अंगूठे की पहचान की जरूरत होगी और न ही ओटीपी की झंझट... इंडिया पोस्ट पेमेंट्स...

MCX पर गिरा सोने-चांदी का भाव, फिर भी सोना 1 लाख के पार बरकरार

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार (5 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि सोना अब भी एक लाख के...

Recent Comments