माॅल के निर्माण और संचालन में स्थानीय युवाओं को काम मिलेगा। साथ ही, हस्तशिल्पकारों और व्यापारियों को भी नए बाजार उपलब्ध होंगे। वहीं यूनिटी माॅल के निर्माण से आदमपुर क्षेत्र को एक नया पहचान मिलेगी।

खुलेगा हस्तशिल्प का शो-रूम

यूनिटी माॅल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकीकरण के तहत स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद, मेक इन इंडिया, ओडीओपी प्रयासों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन करना है। इस प्रकार विविधता में एकता का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति की पहचान है।

इसमें देश के विभिन्न राज्यों के हैंडलूम, हस्तशिल्प और पारंपरिक कपड़ों का शो-रूम खोला जाएगा। माॅल में एक ऑडिटाेरियम, फूड स्टाल, सुंदर बगीचा भी बनवाने का प्रस्ताव है। वहीं माॅल का एक तल का उपयोग नगर निगम स्वयं करेगा।