सैमसन का कप्तानी में दूसरा मैच
बता दें कि संजू सैमसन मौजूदा सीजन में बतौर कप्तान अपना दूसरा मैच खेल रहे थे। उन्होंने रॉयल्स के शुरुआती तीन मैचों में बतौर बल्लेबाज शिरकत की थी। तब रियान पराग ने टीम की कमान संभाली थी। हालांकि, पराग की कप्तानी में भी राजस्थान से धीमी ओवर गति का अपराध हुआ था। सीएसके के खिलाफ रॉयल्स की जीत के दौरान ऐसा हुआ था।
कप्तानों की लिस्ट से जुड़े सैमसन
संजू सैमसन आईपीएल आचार संहिंता का उल्लंघन करने वाले पांचवें कप्तान बने। इससे पहले लखनऊ सुपरजायंट्स और के कप्तान ऋषभ पंत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर यह जुर्माना लग चुका है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और रियान पराग भी इसे झेल चुके हैं।
आईपीएल 2025 में जुर्माना झेलने वाले कप्तान
- हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस)
- रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स)
- ऋषभ पंत (लखनऊ सुपरजायंट्स)
- रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
- संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)
आरआर का हाल
राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूदा सीजन में अब तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में अब तक कुल 5 मैच खेले, जिसमें केवल दो जीते जबकि तीन में शिकस्त झेली। इसका परिणाम यह रहा कि वह प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है।