Sunday, August 3, 2025
Home The Taksal News मां-बेटी की हत्या से सनसनी: बंद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों...

मां-बेटी की हत्या से सनसनी: बंद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने की शिकायत, अंदर का नजारा देखकर कांप गए सभी

2.6kViews
1256 Shares
आगरा
जगदीशपुरा क्षेत्र के खतैना में रविवार रात घर से मां-बेटी के शव मिले। शव बिस्तर पर पड़े थे और कंबल से ढंके हुए थे। बदबू आने पर आस−पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पांच महीने पहले ही महिला की दूसरी शादी हुई थी। पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का शक जताया जा रहा है। सभी मौके से फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
खतैना स्थित एक घर से बदबू आने पर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रात करीब 12 बजे पीआरवी मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम घर में दाखिल हुई तो अंदर मां-बेटी के शव पड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार घर से शबीना व नौ वर्षीय बेटी इनाया का शव मिला है।

शव चार से पांच दिन पुराने होने की आशंका जताई

शव विस्तर पर पड़े हुए थे और उनके ऊपर कंबल पड़ा था। शबीना की दूसरी शादी पांच महीने पहले ही राशिद के साथ हुई थी। शव चार से पांच दिन पुराने होने की आशंका जताई गई है। शुरुआती जांच में पति व अन्य ससुरालियों पर हत्या का शक जा रहा है। आरोपित फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं मृतका के मायके वालों को सूचना दी है।

आगरा के जगदीशपुरा में एक मां और उसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतका शबीना की पांच महीने पहले ही अब्दुल रशीद से शादी हुई थी। पुलिस को मौके पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं और पति और ससुराल वाले भी फरार हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
RELATED ARTICLES

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

आर्थिक तंगी और बीमारी से टूट चुकी महिला ने की 6 महीने के बेटे की हत्या, दोनों थे HIV पॉजिटिव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 43 वर्षीय एक महिला ने आर्थिक और...

Recent Comments