Saturday, August 2, 2025
Home The Taksal News विज्ञान का अनोखा चमत्कार! लौट आए 13 हजार साल पहले विलु्प्त हुए...

विज्ञान का अनोखा चमत्कार! लौट आए 13 हजार साल पहले विलु्प्त हुए Dire Wolves; पढ़ें क्या है इनकी खासियत

1234 Shares
नई दिल्ली
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। विलुप्त हो चुके डायर वुल्फ (Dire Wolf) को जेनेटिक इंजीनियरिंग की मदद से वापस लाने में उन्हें कामयाबी मिली है। ये भेड़िए ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ सीरीज के कारण दुनियाभर में मशहूर हुए थे, जहां इन्हें ‘डायरवुल्फ’ के नाम से दिखाया गया था। लेकिन अब ये सिर्फ फैंटसी नहीं, बल्कि रिएलिटी बन चुके हैं (Dire Wolves Return)। आइए जानते हैं कि यह अद्भुत वैज्ञानिक उपलब्धि कैसे हासिल की गई और क्यों यह तकनीक भविष्य के लिए अहम साबित हो सकती है।

डायर वुल्फ क्या थे और कैसे विलुप्त हुए?

डायर वुल्फ (Canis dirus) एक विशालकाय भेड़िया प्रजाति थी, जो आज से लगभग 13,000 साल पहले विलुप्त हो गई। ये आज के ग्रे वुल्फ (Gray Wolf) से 25% बड़े और ज्यादा शक्तिशाली थे, जिनका वजन लगभग 140 पाउंड तक होता था। इनकी खासियत थी- मजबूत जबड़े, घने फर और बर्फीले मौसम में जिंदा रहने की क्षमता।

क्यों विलुप्त हो गए थे डायर वुल्फ?

वैज्ञानिकों के अनुसार, इनके विलुप्त होने के दो मुख्य कारण थे-

  • शिकार की कमी- डायर वुल्फ मुख्य रूप से बड़े शिकार जैसे बाइसन और मैमथ पर निर्भर थे, जो खुद विलुप्त हो गए। इसलिए शिकार की कमी की वजह से ये धीरे-धीरे विलुप्त हो गए।
  • मानव शिकार-  इंसानों के बढ़ते दबाव ने इनकी आबादी को खत्म कर दिया।

कैसे वापस लाए गए डायर वुल्फ?

इस असंभव-सी लगने वाली बात को को कोलोसल बायोसाइंसेज नामक बायोटेक कंपनी ने सफल बनाया। उन्होंने ‘डी-एक्सटिंक्शन’ (De-Extinction) तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 2021 में डायर वुल्फ के जीवाश्मों से प्राचीन डीएनए निकाला। आधुनिक ग्रे वुल्फ के 20 जीनों में बदलाव करके डायर वुल्फ की विशेषताएं जैसे बड़ा आकार, घना फर और मजबूत हड्डियां शामिल की गईं। मॉडिफाइड एंब्रोज को सरोगेट कुत्तों में डाला गया, जिसके बाद तीन स्वस्थ डायर वुल्फ शावक पैदा हुए। इनके नाम रोमुलस, रेमुस और खलीसी रखे गए।

नए डायर वुल्फ की खासियतें

  • ये आम ग्रे वुल्फ से 20% बड़े हैं।
  • इनका फर सफेद और घना है, जो ठंडे मौसम के अनुकूल है।
  • हालांकि, ये 100% डायर वुल्फ नहीं हैं, क्योंकि इनमें केवल 20 जीन ही बदले गए हैं, जबकि असली डायर वुल्फ में 80 अलग जीन होते थे।

यह तकनीक क्यों खास और जरूरी है?

यह तकनीक विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने में मदद कर सकती है, जैसे रेड वुल्फ और टस्कनी लायन। इससे इकोसिस्टम को संतुलित करने में भी मदद मिल सकती है। कंपनी अब 2028 तक वूली मैमथ को वापस लाने की योजना बना रही है। 

RELATED ARTICLES

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

आर्थिक तंगी और बीमारी से टूट चुकी महिला ने की 6 महीने के बेटे की हत्या, दोनों थे HIV पॉजिटिव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 43 वर्षीय एक महिला ने आर्थिक और...

Recent Comments