Sunday, August 3, 2025
Home The Taksal News Ratlam Gas Leak: जावरा की आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, आंखों...

Ratlam Gas Leak: जावरा की आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, आंखों में जलन की शिकायत; दो लोगों की तबीयत बिगड़ी

1736 Shares
मध्य प्रदेश
रतलाम जिले के जावरा शहर में मंगलवार रात आईटीसी कंपाउंड स्थित पोरवाल आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। पास में ही पुलिस लाइन स्थित है। अमोनिया गैस रिसाव होने से इस इलाके के लोग ज्यादा प्रभावित हुए।
पानी का छिड़काव करवाकर रिसाव किया गया नियंत्रित
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने पानी का छिड़काव करवाकर स्थिति नियंत्रित की और फैक्ट्री संचालक को बुलाकर रिवास बंद करवाया। बता दें, मंगलवार रात करीब 11 बजे बर्फ फैक्ट्री में रखे 50 किलो के अमोनिया गैस के टैंक का एक बोल्ट ढीला होने से रिवास होने लगा था।

सीएसपी के माता-पिता की तबीयत हुई खराब
जब लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हुई तो गैस रिसाव होने के बारे में पता चला। फैक्ट्री के पीछे पुलिस लाइन में सीएसपी दुर्गेश आर्मो का बंगला है। गैस रिसाव से उनके पिता हुकुम सिंह आर्मो और मां लता की भी तबीयत बिगड़ गई।
जब उनके छोटे भाई प्रशांत आर्मो ने उन्हें जानकारी दी तो उन्होंने अपने माता-पिता को सर्किट हाउस में शिफ्ट किया। इसके बाद एसडीएम त्रिलोचन गौड़, एसडीओपी संदिप मालवीय, तहसीलदार संदीप इवने, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन सहित अन्य अमला फैक्ट्री पहुंचा।
रात 12 बजे मौके पर पहुंचे एसपी

पुलिस प्रशासन ने फैक्ट्री में काम कर रहे आठ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बीच गैस का रिसाव कम करने के लिए पानी का छिड़काव भी शुरू करवा दिया गया। रिसाव की सूचना फैक्ट्री संचालक के बेटे सानिध्य को दी गई और उन्हें मौके पर बुलाकर अमोनिया गैस के टैंक का बोल्ट वापस टाइट कराया गया।
रात करीब 12 बजे एसपी अमित कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गैस का रिसाव जल्द ही बंद हो जाने की वजह से ज्यादा लोग इससे प्रभावित नहीं हुए। इस मामले को लेकर प्रशासन ने बुधवार को फैक्ट्री के सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लेगा।

RELATED ARTICLES

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

आर्थिक तंगी और बीमारी से टूट चुकी महिला ने की 6 महीने के बेटे की हत्या, दोनों थे HIV पॉजिटिव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 43 वर्षीय एक महिला ने आर्थिक और...

Recent Comments