Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News पहले झटका हाथ, फिर सुनाई खरी-खोटी! बुजुर्ग महिला संग जया बच्चन के...

पहले झटका हाथ, फिर सुनाई खरी-खोटी! बुजुर्ग महिला संग जया बच्चन के बर्ताव पर भड़के लोग

2.5kViews
1782 Shares
 नई दिल्ली

 सिनेमा की दिग्गज अदाकारा और सांसद जया बच्चन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। कभी वह अपने बयान के लिए सुर्खियां बटोरती हैं तो कभी बिहेवियर के चलते। अब एक बार फिर जया बच्चन को एक फैन के साथ गलत व्यवहार करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, जया बच्चन लेजेंडरी एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar) की प्रेयर मीट में शामिल हुई थीं। इस दौरान वह एक बूढ़ी महिला से मिलीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जया ने जिस तरह महिला के साथ व्यवहार किया। लोगों को यह अंदाज जरा भी पसंद नहीं आया।

महिला पर भड़कीं जया बच्चन

फिल्मीज्ञान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि ग्रीन सूट में एक बुजुर्ग महिला फोटो खिंचवाने के लिए जया बच्चन को पीछे से उनके कंधे पर थपथपाकर बुलाती हैं जिससे एक्ट्रेस डर जाती हैं। फिर वह पीछे मुड़ती हैं, महिला का हाथ झटक देती हैं। इस बीच ग्रीन सूट में दिखीं महिला के पति उन्हें कैप्चर कर रहे थे, जिस पर एक्ट्रेस भड़क जाती हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन गुस्से में महिला के पति से कुछ कह रही हैं। इसके बाद महिला और उनके पति ने उन्हें सॉरी कहा और वह वहां से निकल गए। व्हाइट सलवार-सूट में जया का गुस्से वाला अवतार देख यूजर्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जया बच्चन हो रही हैं ट्रोल

बुजुर्ग महिला के साथ जया बच्चन का रवैया लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने कहा, “इस दुनिया में क्या हो रहा है। कितनी घमंडी है।” एक ने कहा कि लोग इनके साथ फोटो खींचते ही क्यों है, जब पता है कि सरफिरी हैं। एक और ने उन्हें रूड बताया है। एक ने कहा, “बेकार औरत है।” एक यूजर ने कहा, “बुड्ढी हो गई, इसको अक्ल न आई।” एक ने कमेंट किया, “मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि उसने सचमुच उसे धक्का देकर दूर भगा दिया।”जया बच्चन राजनीति के अलावा फिल्मों में भी एक्टिव हैं। आखिरी बार उन्हें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में देखा गया था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments