मारीशस की बुजुर्ग महिला की कानपुर में मौत, गंगा किनारे अंतिम संस्कार की थी इच्छा

6.2kViews
1279 Shares

जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी सेना से सेवानिवृत्त मेजर शैलेश मिश्रा की 83 वर्षीय पत्नी सरिता नून्दुन की शनिवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। सरिता मूलरूप से मारीशस की रहने वाली थीं। मामला विदेश से जुड़ा होने के चलते मेजर ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया। उनकी अंतिम इच्छा गंगा किनारे अंतिम संस्कार कराने की थी।
सेवानिवृत्त मेजर शैलेश मिश्रा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान वर्ष 2013 में उनकी मुलाकात मारीशस निवासी सरिता नून्दुन और उनके पति से हुई थी। सरिता के पति मारीशस में जेल अधिकारी थे। वर्ष 2018 में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। इसके बाद पिछले साल शैलेश मिश्रा और सरिता ने शादी कर ली थी।दो अक्टूबर को सरिता मारीशस से उनके पास आई थीं। सेवानिवृत्त मेजर ने बताया कि सरिता को करीब 30 साल से शुगर की बीमारी थी। उम्र अधिक होने और बीमारी के चलते उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सरिता की अंतिम इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार गंगा किनारे किया जाए। इसी इच्छा को पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *