Shahid Kapoor के लिए कल्पना पटवारी ने गाया सबसे चुलबुला गाना, पार्टी एंथम ने हिट करा दी थी 13 साल पुरानी फिल्म

9.9kViews
1336 Shares

 भोजपुरी गीत और लोक गीतों को गाने के लिए मशहूर कल्पना पटवारी (Kalpana Patowary) ने बॉलीवुड को भी अपनी बुलंद आवाज का दीवाना बनाया है। उन्होंने कई आइकॉनिक बॉलीवुड गाने गाए हैं, जो पार्टी और फंक्शंस में चार-चांद लगाते हैं। उन्होंने एक गाना शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के गाने के लिए भी गाया था।

शाहिद कपूर का ये गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि हर कोई इसे गुनगुनाने लगा था। गाने में शाहिद का डांस भी सिग्नेचर स्टेप बन गया था। कल्पना पटवारी का यही गाना था जिसकी वजह से फिल्म को सफलता मिली थी। लोग गाना सुनकर इस कदर खुश हो गए थे कि सिनेमाघर फिल्म देखने पहुंच गए थे।

शाहिद कपूर के लिए गाया था चटपटा गाना

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो 2013 का सबसे हिट ट्रैक बन गया था। यह गाना कोई और नहीं, बल्कि 13 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘आर… राजकुमार’ (R… Rajkumar) का गाना ‘गंदी बात’ (Gandi Baat Song) है। यह एक आइटम सॉन्ग था जिसे कल्पना पटवारी ने आवाज दी थी।

‘आर… राजकुमार’ के सभी गाने खूब पसंद किए गए थे, लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलर ‘गंदी बात’ हुआ था। इस गाने में शाहिद का डांस स्टेप्स वायरल हो गया था। उन्होंने अपनी एवर्जेटिक परफॉर्मेंस से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि, डांस के साथ-साथ आवाज भी दमदार थी।

मीका सिंह के साथ बांधा था समां

‘गंदी बात’ गाने को कल्पना पटवारी ने मीका सिंह (Mika Singh) के साथ गाया था। चूंकि दोनों की ही आवाज बुलंद है, इसलिए उनकी आवाज इस गाने को और भी बेहतरीन बना देती है। गाने के बोल की बात करें तो गीतकार ने इसके बोल लिख थे। वहीं, म्यूजिक प्रीतम का था। IMDb की मानें तो इस गाने की वजह से फिल्म हिट हो गई थी।

यह गाना आज भी लोग सुनकर थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। यह गाना बॉलीवुड के सबसे सुने जाने वाले पार्टी एंथम में से एक बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *