‘9000 पेंशनर 5 प्रतिशत DA से वंचित किए’, संगठन ने किया आंदोलन का एलान; HRTC मुख्यालय का करेंगे घेराव

1021 Shares

हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन की मंडी इकाई की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक भवन में केडी अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिवहन मंत्री और प्रबंधन पर करीब 9000 पेंशनरों को पांच प्रतिशत डीए से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए रोष जताया गया।

पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने 13 नवंबर को को शिमला मंडल के पेंशनरों की रैली के बाद सरकार और प्रबंधन को 27 नवंबर को शिमला मुख्यालय के घेराव का नोटिस दिया है। मंडी इकाई के करीब 300 पेंशनर इसमें शामिल होंगे।

भेदभाव किया गया
संगठन के प्रधान अनूप कपूर और महासचिव रोशन कटोच ने बताया कि पेंशनरों को केवल एक साल से लंबित तीन प्रतिशत दिया गया, जबकि सेवारत कर्मचारियों को दिवाली पर सरकार द्वारा घोषित पांच प्रतिशत मिला।

सीएम से लगाई गुहार

सदस्यों ने मुख्यमंत्री से पेंशनरों को भी पांच प्रतिशत देने और लंबित समस्याओं जिनमें जनवरी 2026 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन व लाभों का तत्काल भुगतान, 50 और 30 पे मैट्रिक्स लेवल के आधार पर 2016 से पेंशन संशोधन और एरियर 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का एरियर तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को संशोधित पेंशन का एरियर देने की मांग की।

संगठन ने करीब 700 करोड़ रुपये लंबित होने और करीब 8500 पेंशनरों को 2022 से अब तक एरियर का भुगतान न होने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *