पुराने स्वेटर और शॉल से घर को दें विंटर मेकओवर, बिना पैसे खर्च किए बनाएं ये खूबसूरत चीजें

3.3kViews
1845 Shares

 दीवाली खत्म होते ही सभी घरों में गर्म कपड़े निकालने शुरू हो जाते हैं। इसमें कई ऊनी कपड़े जैसे-शॉल, स्वेटर ऐसे होते हैं जो पहने ही नहीं जाते। फिर हम जानते हैं कि गर्म कपड़े अलमारी में सबसे ज्यादा जगह लेते हैं। अगर आप इन ऊनी कपड़ों को फेंकने का सोच रहे हैं, तो आइए आपको इन्हें दोबारा किसी काम में उपयोग करने के टिप्स बताते हैं।

गमले का कवर

हरे-भरे गमलों से गुलजार बालकनी को और भी खूबसूरत लुक देने के लिए ऊनी कपड़ों से गमलों का कवर बना दें। गमले के नाप का ऊनी कपड़ा काट लें, उसपर बड़े-बड़े बटन या स्टोन लगाकर कवर तैयार कर लें। इस तरह

मग होल्डर

इन दिनों मग होल्डर का भी ट्रेंड देखने को मिल रहा है, लोग ऐस्थेटिक लुक के लिए वूलन का मग होल्डर भी बना रहे हैं। ऐसे में आप क्यों इस ट्रेंड से चूक जाएं, फिर इससे गर्म कॉफी और चाय का कप भी गर्म नहीं लगेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि कवर को आसानी से निकाला जा सके।

तैयार है विन्टर सीजन के लिए गमलों का वूलन कवर।

पालतू जानवरों के लिए गर्म बिस्तर

घर में कुत्ता या बिल्ली पाल रखा हो, तो उसके लिए इन पुराने ऊनी कपड़ों से बिस्तर तैयार कर दें। आप स्वेटर को काटकर उनके बिस्तर जितना आकार देने के लिए उनकी लेयर बना दें। इसके अलावा, इन कपड़ों में पुराने कतरन या रुई डालकर मुलायम बेड बना लें।

कुशन कवर

ड्रॉइंग रूम में रखे कुशन को विन्टर लुक देने के लिए क्यों न उन्हें भी ऊनी कपड़े पहन दिए जाएं। रंग-बिरंगे वूलन कपड़े जोड़कर खूबसूरत सा कवर सिल लें। कवर आसानी से खोला जा सके, इसके लिए बटन या जिप लगाना न भूलें। इससे ऊनी कपड़ों का भी बेहतर उपयोग होगा और रूम को भी शानदार लुक मिलेगा।

फेंसी दस्ताने, जुराब या टोपी

फेंसी दस्ताने या जुराब बनाने के लिए स्वेटर की बाजू को काटा जा सकता है। फिर इन्हें दस्ताने या जुराब का आकार देकर सिलाई कर लें। इसी तरह से बच्चों के लिए फेंसी गर्म टोपा भी तैयार किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि जिन भी ऊनी कपड़ों से इसे बनाएं वो स्ट्रेचेबल होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *