VIP या फैंसी नंबर चाहिए तो आवेदन करें, वाहनों की UP 15FM सीरीज में होगी ई-नीलामी
निजी वाहन (नान ट्रांसपोर्ट) के पंजीकरण में आज से नई सीरीज यूपी 15 एफएम शुरू हो जाएगी। यदि वीआइपी एवं फैंसी नंबर अपने वाहन के लिए चाहते हैं तो आनलाइन नीलामी में हिस्सा लेना होगा। आठ दिनों तक नंबरों की ई-नीलामी प्रक्रिया चलेगी। बता दें कि वीआइपी नंबरों में 0001 से 0009 हैं, इनका मूल्य एक लाख रुपये निर्धारित है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) विकास कुमार यादव ने बताया कि वीआइपी, फैंसी और पसंदीदा पंजीकरण नंबर के लिए परिवहन विभाग के अधिकृत पोर्टल पर ही आवेदन करें। किसी भी बाहरी व्यक्ति के चक्कर में न आएं। परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं फेसलेस एवं आनलाइन माध्यम से उपलब्ध हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

