IITF 2026: दिल्ली से लद्दाख और झारखंड तक… ट्रेड फेयर में दिखी ‘विकास और विरासत’ की अनोखी झलक; क्या है खास?
भारत मंडपम में 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 शुरू हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पवेलियन का उद्घाटन किया और इस साल इसकी थीम विकास और विरासत है।
14 से 27 नवंबर तक चलने वाले मेले में विभिन्न राज्यों के 3500 से ज्यादा एग्जीबिटर्स और 11 देशों के पवेलियन हैं। बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पार्टनर स्टेट हैं, जबकि दिल्ली, असम, झारखंड और पश्चिम बंगाल फोकस स्टेट हैं।
दिल्ली पवेलियन को हॉल नंबर 2-5 के प्राइम लोकेशन में जगह मिली है। दिल्ली पवेलियन में विरासत से विकास तक की रुपरेखा पेश की गई है। इसमें चांदनी चौक रीडेवलपमेंट, यमुना रिवरफ्रंट, हेल्थ और एजुकेशन मॉडल की डिजिटल है।
लद्दाख और झारखंड पवेलियन का भी हुआ उद्घाटन
आईआईटीएफ 2026 में लद्दाख पैवेलियन का उदघाटन लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना ने किया। उनके साथ में पत्नी संगीता सक्सेना भी मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।
आईआईटीएफ 2026 में झारखंड पैवेलियन का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उदघाटन किया इस दौरान उन्होंने स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

