दक्षिण भारत में ‘गोर हब्बा’ त्योहार में एक दूसरे पर गोबर फेंक कर खुशियां मनाते हैं लोग, गांव की समृद्धि की करते हैं कामना

7.1kViews
1153 Shares

दक्षिण भारत में गोर हब्बा त्योहार को लेकर काफी उल्लास होता है। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर दीवाली के ठीक अगले दिन मनाया जाने वाला एक अनोखा त्योहार है। इसे ‘गाय के गोबर का उत्सव’ भी कहा जाता है।

लोग गोर हब्बा को सदियों पुराना त्योहार बताते हैं। इस दिन काफी गांव वाले जमा होकर गोबर से खेलते हैं। इस त्योहार में लोग एक दूसरे को गोबर लगाते हैं। खुशी में एक दूसरे पर गोबर फेंकते हैं। ये गांव के देवता बीरेश्वर स्वामी की भक्ति से जुड़ा है।

सदियों पुराना है रिवाज

तमिलनाडु-कर्नाटक बॉर्डर के पास गुमाटापुरा गांव में इसे खास तौर पर मनाया जाता है। सदियों पुराने रिवाज को दीवाली के बाद मनाया जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि गाय के गोबर में पवित्र करने वाले गुण होते हैं। इसलिए इसके शरीर पर लगने से शरीर की शुद्धि होती है। ग्रामीणों का मानना है कि इससे गांव में भाईचारा, अच्छी सेहत और समृद्धि आती है।

लोगों के साथ होने का त्योहार

इसके साथ ही यह त्योहार अलग-अलग जगहों पर काम करने वाले गांववालों को फिर से मिलने और जश्न मनाने का मौका भी देता है। कहा जाता है कि यह लगभग 300 साल पुराना है। गोर हब्बा इस इलाके की सांस्कृतिक विरासत का एक दिलचस्प हिस्सा बना हुआ है।

गोबर के गोले बना कर फेंकते हैं लोग

इस दिन गांव के लोग इकट्ठा होकर गाय के गोबर के गोले बनाते हैं और एक-दूसरे पर फेंकते हैं तथा गोबर से खेलते हैं। इसे भारत के स्पेनिश ‘टोमाटीना फेस्टिवल’ की तरह ही गोबर का त्योहार कहा जाता है। स्पेन में पके हुए टमाटर एक दूसरे पर फेंक कर लोग खुशियों का इजहार करते हैं। इसी तरह यहां पर गोबर से ये मनाया जाता है।

गोर हब्बा उत्सव की शुरुआत गांव के घरों से गोबर इकट्ठा करके मंदिर के पास ढेर लगाने से होती है। इसके बाद गोबर से खेलने के बाद स्नान कर रस्म पूरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *