बीबीडी क्षेत्र में मंगलवार को बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र 18 वर्षीय आदर्श मिश्रा तुषार ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था..अपने मां-पिता को परेशान नहीं करना चाहता हूं। अपनी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शाम को कमरे पर पहुंचने पर पता चला कि आदर्श अस्पताल में भर्ती है। वहां पहुंचने पर उसकी मौत की जानकारी मिली। कमरे से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल और लैपटॉप से भी छात्र की गतिविधियों और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
घरवालों से हुई थी कोई बात
इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि दो दिन पहले घर से लौटा था। सुसाइड नोट में घर वालों से कोई बातचीत हुई थी, जिसका जिक्र नहीं किया। बस यह लिखा कि उसके मां-पिता बहुत अच्छे हैं। उनको परेशान नहीं करना चाहता हूं। मौत की जिम्मेदार वह खुद है।
ताऊ ने बताया कि शनिवार को घर में रुद्राभिषेक था, इसलिए आदर्श घर आया था। रविवार को पिता उसे बस पर बैठाकर लखनऊ के लिए रवाना कर आए थे। परिवार को क्या पता था कि वह दोबारा घर नहीं लौटेगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

