डासना जेल में आजम खां से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव, होगी अहम मुलाकात; यूपी की सियासत में हलचल तेज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव गाजियाबाद पहुंच गए हैं। शिवपाल यादव डासना जिला कारागार में बंद वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं और धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद 1 नवंबर को आजम खां को गाजियाबाद न्यायालय में पेश किया गया था।
आज होगी अहम मुलाकात
कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया था। शिवपाल यादव की आज होने वाली इस मुलाकात को सियासी लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
इस दौरान वह आजम खां का हालचाल जानने के साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात और पार्टी से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

