सिंगरौली: खुटार–रजमिलान मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बलकर और हाईवा में जोरदार टक्कर, हाईवा चालक की गई जान; दूसरा गंभीर घायल

1852 Shares

सिंगरौली। खुटार–रजमिलान मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे बलकर और हाईवा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में हाईवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बलकर चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया है, जिससे आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। मृतक की पहचान नौगई निवासी दिनेश पाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने तथा राहत कार्य शुरू करने में जुटी रही।

इस घटना ने खुटार–रजमिलान मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की तेज आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी है। सवाल उठ रहा है कि इस मार्ग पर हो रहे हादसों पर अंकुश कब लगेगा और जिम्मेदार विभाग भारी वाहनों की आवाजाही तथा सड़क सुरक्षा को लेकर कब गंभीर होंगे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल चालक का इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *