गो माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने और गो हत्या पर प्रतिबंध के लिए देशव्यापी आंदोलन

8.6kViews
1222 Shares

 गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गो वंश के संरक्षण की मांग को लेकर गो सम्मान आह्वान अभियान ने आंदोलन को देशव्यापी रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसके तहत 17 दिसंबर 2026 को देशभर में एक साथ ज्ञापन सौंपकर गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।

सोमवार को ग्राम कटारपुर स्थित गो तीर्थ के इंद्रप्रस्थ गार्डन में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान के प्रथम और द्वितीय चरण में हुए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

बैठक में तय किया गया कि 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान को और व्यापक बनाने तथा गांव-गांव तक लोगों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।बैठक में वृंदावन से पहुंचे संतों ने गो संरक्षण को लेकर जनजागरण की आवश्यकता बताते हुए लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस दौरान बलराम कश्यप, मनोज कश्यप, पवन भगवा, विनोद कश्यप, राजकुमार और राजेश रस्तोगी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं गौभक्त मौजूद रहे। सभी ने गौ सम्मान आह्वान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और 17 दिसंबर के देशव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *