नई Mini Cooper भारत में 27 नवंबर को होगी लॉन्च, 402km की मिलेगी ड्राइविंग रेंज

4.9kViews
1757 Shares

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW की मिनी इंडिया भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक हैचबैक Mini Cooper SE को 27 नवंबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। यह सेकेंड जनरेशन मॉडल होगा, जिसे ज्यादा पावरफुल Cooper SE वेरिएंट में पेश किया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक कार में 54.2 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 402 किमी तक की रेंज देगी।

नई Mini Cooper SE का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो नई इलेक्ट्रिक Cooper SE का लुक भारत में पहले से बिक रही पेट्रोल Mini Cooper S से काफी मिलता-जुलता होगा। हालांकि, इलेक्ट्रिक और पेट्रोल मॉडल के बीच कुछ छोटे लेकिन खास बदलाव देखने को मिलेंगे।

Cooper SE में क्लोज्ड ग्रिल दी जाएगी, जो पेट्रोल Cooper S जैसा ही होगा। इसके अलावा, कार के फ्रंट और टेलगेल पर रेड की जहग पर पीली S बैजिंग मिलेगी। इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी अलग होने की संभावना है। कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंच को कुछ खास कलर ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

इसके केबिन में पेट्रोल Cooper S की तरह ही डिजाइन देखने के लिए मिल सकता है। इसे पेट्रोल वर्जन से अलग रखने के लिए कुछ खास बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। कार में सर्कुलर सेंट्रल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलेगी, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का भी काम करेगी।

इसके अलावा, केबिन में निटेड-टॉप डैशबोर्ड और डोर कार्ड्स दिए जाएंगे। नई इलेक्ट्रिक हैचबैक में हेड-अप डिस्प्ले, पावर्ड फ्रंट सीट्स, ऑल-LED लाइटिंग और वायरलेस फोन चार्जर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, Harman Kardon सराउंड साउंड सिस्टम और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Mini Cooper SE की बैटरी पैक और रेंज
नई Mini Cooper SE में पेट्रोल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक दिया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक मोटर से 215 bhp की पावर और 330 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 54.2 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 402 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगी। नई Cooper SE महज 6.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। चार्जिंग के मामले में भी नई Mini Cooper SE में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह इलेक्ट्रिक कार 95 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसकी मदद से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 30 मिनट का समय लगेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *