‘पत्‍नी नहीं देख रही मेरा चेहरा..’, करवा चौथ पर पति ने 112 पर मिलाया फोन; मामला जान दिल्‍ली पुलिस भी रह गई हैरान

1101 Shares

 करवा चौथ की रात दिल्ली पुलिस के पास आई एक कॉल ने सबको हैरानी में डाल दिया। बाहरी दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में करीब एक साल बाद घर लौटे पति को देखकर पत्नी ने व्रत खोलने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर पति ने पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) पर पुलिस को बुला ली।

पति का चेहरा भी नहीं देखा
करवा चौथ के पावन अवसर पर गुरुवार को जहां सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं और पूरा देश उत्सव में डूबा था। वहीं, दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पति का आरोप था कि वह करीब एक साल बाद घर लौटा है, लेकिन उसकी पत्नी ने उसका इंतजार करने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति को घर बुलाया हुआ है और करवा चौथ का व्रत भी उसका चेहरा देखकर खोलने को तैयार नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

घटना दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी इलाके की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति ने पीसीआर को फोन कर सूचना दी कि वह काफी समय बाद अपने घर पहुंचा है। घर पहुंचने पर उसे अंदेशा हुआ कि उसकी पत्नी के पास कोई अन्य व्यक्ति मौजूद है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि करवा चौथ के खास दिन पर भी उसकी पत्नी ने उसका चेहरा देखकर व्रत खोलने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने मजबूर होकर पुलिस की मदद मांगी।

पुलिस ने मौके पर भेजी टीम

शिकायत मिलने के बाद निहाल विहार थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। सूचना मिलते ही तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई तथा जांच के लिए एक पुलिस टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। इस अनोखे मामले की चर्चा अब चारों ओर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *