जरूरत की खबर- सुबह या शाम, कब नहाना बेहतर:क्या रोज नहाना जरूरी है, डॉक्टर से समझें बेदिंग साइंस, नहाते हुए न करें ये 7 गलतियां

5.2kViews
1413 Shares

नहाना हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा है। कुछ लोग सुबह नहाकर ताजगी और ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करना पसंद करते हैं। कुछ लोग दिनभर की थकान, पसीने और तनाव से राहत पाने के लिए शाम को नहाते हैं।

साल 2019 में ‘स्लीप मेडिसिन रिव्यूज’ में एक सिस्टमैटिक रिव्यू और मेटा-एनालिसिस पब्लिश हुआ। इसके मुताबिक, सोने से 1-2 घंटे पहले गुनगुने पानी से नहाने से स्लीप क्वालिटी बेहतर हो सकती है। वहीं, सुबह नहाने से ताजगी महसूस होती है।

ऐसे में सवाल है कि सेहत के लिहाज से सुबह या शाम, किस समय नहाना बेहतर है?

  • नहाने का अच्छी सेहत से क्या कनेक्शन है?
  • सुबह और शाम में नहाने के क्या फायदे हैं?

एक्सपर्ट– डॉ. बॉबी दीवान, सीनियर फिजिशियन, दिल्ली

सवाल- नहाने का अच्छी सेहत से क्या कनेक्शन है?

जवाब- नहाना सिर्फ शरीर की सफाई के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी है। रेगुलर नहाने से स्किन पर जमा धूल-मिट्टी, पसीना और एलर्जन्स साफ होते हैं। इसके अलावा-

  • शरीर में ताजगी महसूस होती है।
  • तनाव दूर होता है।
  • स्किन पर जमा गंदगी से होने वाली प्रॉब्लम्स का रिस्क कम होता है।

हालांकि, अच्छी सेहत के लिए नहाने के साथ संतुलित खानपान, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है।

सवाल- क्या रोज नहाना जरूरी है?

जवाब- यह मौसम, फिजिकल एक्टिविटी, पसीने और स्किन टाइप पर निर्भर करता है।

  • गर्मी में ज्यादा पसीना आने या एक्सरसाइज करने पर रोज नहाना बेहतर है।
  • ठंडे मौसम में कम पसीना आने पर नहाने की जरूरत अलग हो सकती है।

हालांकि, शरीर के उन हिस्सों की नियमित सफाई जरूरी है, जहां पसीना और गंदगी ज्यादा जमा होती है।

सवाल- सुबह नहाना बेहतर है या शाम को?

जवाब- एक्सपर्ट्स किसी एक समय को सभी के लिए बेहतर नहीं मानते। यह व्यक्ति की दिनचर्या, मौसम, काम और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। इसलिए नहाने का समय अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार तय किया जा सकता है।

सवाल- ठंडे पानी से नहाना अच्छा है या गुनगुने पानी से?

जवाब- दोनों के अपने फायदे हैं। गुनगुने पानी से नहाने से मांसपेशियों को आराम मिल सकता है और स्लीप क्वालिटी बेहतर हो सकती है।

ठंडा पानी गर्मी में राहत और ताजगी देता है। हालांकि, बहुत गर्म पानी से नहाने से स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए पानी का तापमान मौसम और अपनी सहनशीलता के अनुसार चुनें।

सवाल- डॉक्टर और एक्सपर्ट किस समय नहाने की सलाह देते हैं?

जवाब- नहाने का समय व्यक्ति की दिनचर्या, काम और जरूरतों पर निर्भर करता है। डॉक्टर सभी लोगों के लिए किसी एक समय नहाने की सलाह नहीं देते, जैसेकि-

  • दिन की शुरुआत ताजगी के साथ करना चाहते हैं तो सुबह नहा सकते हैं।
  • दिनभर धूल, पसीने और प्रदूषण के संपर्क में रहते हैं तो शाम को नहाना बेहतर है।

सवाल- सुबह नहाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं?

जवाब- सुबह नहाने से ताजगी महसूस होती है और सुस्ती कम होती है

सवाल- सुबह ठंडे पानी से नहाने के क्या फायदे हैं?

जवाब- सुबह ठंडे पानी से नहाने पर ताजगी महसूस होती है। नींद और सुस्ती दूर होती है। गर्मी में इससे ठंडक मिलती है और अलर्टनेस बढ़ती है। हालांकि, बहुत ठंडे पानी से नहाना हर किसी के लिए सही नहीं है। खासकर हार्ट डिजीज वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

सवाल- क्या सुबह नहाने से स्किन ज्यादा ड्राई हो सकती है?

जवाब- आमतौर पर नहीं, लेकिन गर्म पानी से नहाने, लंबे समय तक शॉवर लेने या ज्यादा साबुन के इस्तेमाल से स्किन का नेचुरल मॉइस्चर कम हो सकता है। इससे स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए अगर स्किन पहले से ड्राई है तो नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।

सवाल- शाम को नहाने से क्या फायदे होते हैं?

जवाब- इससे दिनभर शरीर पर जमा पसीना, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण साफ होते हैं।

सवाल- किन लोगों के लिए सुबह नहाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है?

जवाब- जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, ऑफिस या स्कूल जाते हैं, उनके लिए सुबह नहाना बेहतर है।

सवाल- किन लोगों के लिए शाम को नहाना बेहतर विकल्प है?

जवाब- जो लोग दिनभर बाहर रहते हैं, ज्यादा हार्ड वर्क करते हैं या धूल-प्रदूषण के संपर्क में रहते हैं, उनके लिए शाम को नहाना बेहतर है।

सवाल- क्या बार-बार नहाने से स्किन को नुकसान होता है?

जवाब- हां, ज्यादा नहाने से स्किन का मॉइश्चर कम हो सकता है। इससे ड्राईनेस और जलन की समस्या हो सकती है।

सवाल- क्या मौसम बदलने पर नहाने की आदत भी बदलनी चाहिए?

जवाब- हां, मौसम के अनुसार नहाने का समय और पानी का तापमान बदलना बेहतर है।

सवाल- गर्मियों में नहाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

जवाब- गर्मियों में सुबह नहाना बेहतर माना जाता है। अगर दिनभर ज्यादा पसीना आए या बाहर से लौटने पर शरीर चिपचिपा महसूस हो, तो शाम को भी नहा सकते हैं।

सवाल- किन लोगों को दिन में दो बार जरूर नहाना चाहिए?

जवाब- जो लोग धूल-मिट्टी या प्रदूषित इलाके में काम करते हैं, उन्हें दिन में दो बार नहाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *