iQOO Neo 12 इस महीने के अंत में नेक्स्ट-जेनरेशन Neo मॉडल के तौर पर चीन में लॉन्च होने के लिए शेड्यूल हो चुका है। कंपनी ने हाल ही में फोन के डेब्यू को टीज करना शुरू किया था, जिससे इसके कई मेजर डिटेल्स सामने आ चुके हैं। iQOO Neo 12 में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite सीरीज चिपसेट दिया जाएगा, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इसे तीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा। अब ये स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट के जरिए देश में प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध हो गया है। इसके अलावा, टेक फर्म ने आने वाले iQOO Neo 12 की बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग सपोर्ट की डिटेल्स का भी आधिकारिक खुलासा कर दिया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की भी पुष्टि की गई है।
iQOO Neo 12 में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी डेब्यू करेगा। कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट सिंगल चार्ज में 11.6 घंटे तक का मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरिना (MOBA) गेमिंग बैकअप या 29.9 घंटे तक का शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसके अलावा, फोन में इंडस्ट्री का पहला 2K रेजोल्यूशन डिस्प्ले होने की पुष्टि हुई है, जो फोर्थ-जेनरेशन pTSF टेक्नोलॉजी के साथ 185Hz तक के रिफ्रेश रेट पर काम करता है।
इतना ही नहीं, iQOO Neo 12 की स्क्रीन 500Hz मल्टी-टच टच सैंपलिंग रेट, 5,000Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट और Q-Flex कंट्रोल टेक्नोलॉजी ऑफर करेगी। इसे इंडस्ट्री का पहला ऐसा फोन भी बताया जा रहा है जिसमें ‘Sky Mirror’ ल्यूमिनेसेंट मटेरियल दिया गया है, जो अपने पिछले मॉडल के मुकाबले 18 परसेंट ज्यादा ल्यूमिनस एफिशिएंसी देता है। ये डिस्प्ले 2,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 1 निट की मिनिमम ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।
iQOO Neo 12 में एक डेडिकेटेड ‘2K 185Hz ड्राइवर’ चिप भी दी जाएगी। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि iQOO Neo 12 को चीन में 28 अक्टूबर को लोकल टाइम शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ एक डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप मिलने की पुष्टि हुई है। ये फोन कॉन्टेस्ट, शैडो ब्लैक और फ्रॉस्ट ब्लेड ब्लू कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

