इंदौर के होलकर स्टेडियम में मुकाबला…बिहार से भिड़ी MP टीम:पहले ओवर में 1 रन पर बिहार के 2 विकेट गिरे, 10 ओवर में स्कोर 36 रन

7.3kViews
1391 Shares

इंदौर के होलकर स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-A मुकाबले में मध्य प्रदेश और बिहार के बीच मैच शुरू हो गया है। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम ने शुरुआती 10 ओवर में 36 रन बनाए हैं। बिहार ने पहले ही ओवर में 1 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे।

मध्य प्रदेश घरेलू मैदान पर इस मुकाबले में जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरी है। टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले ड्रॉ खेले हैं। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहला मैच ड्रॉ रहा, जबकि पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर टीम को अंक मिले थे। मध्य प्रदेश फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

पुडुचेरी के खिलाफ पिछले मुकाबले में रजत पाटीदार ने 122 रन की शतकीय पारी खेली थी। चंचल राठौर के 78 रन की मदद से मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। इससे पहले MP के गेंदबाजों ने पुडुचेरी को 177 रन पर समेट दिया था।

बिहार को पहली जीत की तलाश

बिहार की टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। टीम इंदौर में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी है। मध्य प्रदेश के लिए यह मुकाबला जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है।
भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में 14 रन से हराया। टीम इंडिया की जीत के साथ स्टेडियम में ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे गूंजते रहे। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *