SSC JE City Intimation Slip 2026: एसएससी जूनियर इंजीनियर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड इस दिन से कर पाएंगे डाउनलोड

7.8kViews
1845 Shares

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से एसएससी जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप द्वारा अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

इस डेट में होना है एग्जाम
एसएससी द्वारा जेई भर्ती का आयोजन 2 से लेकर 6 नवंबर 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा सेंटर पर करवाया जायेगा। अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप से परीक्षा शहर की जानकारी के साथ ही पर्सनल एग्जाम डेट की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

  • सएससी जेई एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पर आपको Login पर क्लिक करें।
  • अब आपको यूजरनेम (रजिस्ट्रेशन नंबर), पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
    एसएससी जेई भर्ती के लिए पेपर 1 तीन भागों में विभाजित होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय दिया जायेगा। पेपर में जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से 50-50 सवाल वहीं जनरल इंजीनियरिंग से 100 सवाल पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

    एडमिट कार्ड इस डेट को होंगे जारी

    ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र अलग से जारी होंगे। एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 2 से 3 दिन पूर्व जारी किये जायेंगे। ऐसे में एडमिशन सर्टिफिकेट 30 या 31 अक्टूबर को जारी किये जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *