गुरुग्राम-नूंह में बिजली के निजीकरण पर कांग्रेस का विरोध, जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी

5.3kViews
1708 Shares

हरियाणा सरकार की ओर से गुरुग्राम और नूंह क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के निजीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीयत और नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

वर्धन यादव ने कहा कि जब बिजली निगम मुनाफे की ओर बढ़ रहे हैं, तो सरकार को निजीकरण की इतनी जल्दबाजी क्यों है। आखिर किसके दबाव में और किसके फायदे के लिए जनता की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। सरकार स्पष्ट करे कि इस फैसले से आम जनता को क्या लाभ होगा और निजी कंपनियों को क्या फायदा मिलेगा।वर्धन यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र से लेकर हरियाणा तक भाजपा की आर्थिक नीतियों में सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की मेहनत की कमाई से खड़ी की गई सार्वजनिक संपत्तियों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। यदि सरकार ने जनभावनाओं की अनदेखी करते हुए निजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई, तो व्यापक जन-आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *