यूरोपीय देशों के यात्रियों को लेकर 28 अक्टूबर को काशी आएगा दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज
भारत मे निर्मित दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज 15 विदेशी यात्रियों को लेकर 28 अक्टूबर को काशी पहुचेगा । बीते 12 अक्टूबर को कोलकत्ता से चला गंगा विलास मंगलवार शाम पटना पहुंच गया है जिसे पटना स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल के समीप मितन घाट पर रोका गया है।
पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओ के साथ ही इसमे 50 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था,आधुनिक जिम,रेस्टोरेंट के साथ ही छत से गंगा किनारे का दृश्य देखने की सुविधा है। गुरुवार को यह क्रूज यात्रियों को लेकर काशी के लिए निकल चुका है जो 28 अक्टूबर को काशी पहुंचेगा।
यहां पहुंचने के बाद विदेशी यात्री गंगा आरती, काशी विश्वनाथ दर्शन के साथ ही सारनाथ भी घूमेंगे। इसके साथ ही यात्री चुनार का किला और उसके ऐतिहासिक महत्त्व को भी जानेंगे। यात्रियों का दल इसी क्रूज से वापसी करेगा लौटते समय यात्रियों का दल बिहार के सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटक स्थलों का भर्मण करेगा।
गंगा विलास पिछली बार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और आसाम होते हुए गंगा में विकसित जलमार्ग के रास्ते डिब्रूगढ़ व बांग्लादेश तक 3200 किलोमीटर की यात्रा करने वाला नदियों में विश्व का अधिकतम दूरी तय करने पहला क्रूज बना था ज्ञात हो कि अगस्त माह में विदेशी यात्रियों को लेकर कलकत्ता से चला राजमहल क्रूज गंगा में जलस्तर ज्यादा होने के कारण भागलपुर से लौट गया था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

