‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा’, टाइगर श्रॉफ पर हमले की कोशिश के बाद एक्शन में CM फडणवीस

1130 Shares

मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की कोशिश के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा
।उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस गोलीबारी की घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर कुछ लोगों की पहचान भी कर ली है। संदिग्धों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अधिकारी उन मास्टरमाइंड्स का भी पता लगाएंगे जो महाराष्ट्र के बाहर या विदेश से इस साजिश को अंजाम दे रहे हैं।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘यह एक बहुत ही गंभीर और निंदनीय मामला है। मुंबई पुलिस ने इसे पूरी गंभीरता से लिया है। उन्हें कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर वे काम कर रहे हैं और कुछ लोगों की पहचान भी कर ली गई है। इन लोगों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

सिर्फ गिरफ्तारी के साथ खत्म नहीं होगी जांच

फडणवीस ने कहा कि जांच सिर्फ सीधे तौर पर शामिल लोगों की गिरफ्तारी के साथ खत्म नहीं होगी। अधिकारी उन मास्टरमाइंड्स का भी पता लगाएंगे जो छिपे हुए हैं और दूर से ही निर्देश देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के भीतर से काम करने वालों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

हम छिपे हुए मास्टरमाइंट को भी खोज निकालेंगे

इसके अलावा, हम उन मास्टरमाइंड्स को भी खोज निकालेंगे जो छिपे हुए हैं और दूर से ही आदेश देते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इनमें से कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र के भीतर से काम नहीं करता है, जो लोग राज्य के भीतर से काम करते थे, उन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले लोग महाराष्ट्र के बाहर, या शायद देश के बाहर से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों का पता लगाने के लिए राज्य सरकार अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी, और जो लोग विदेश से काम कर रहे हैं, हम केंद्र सरकार की मदद लेकर, इनका पता लगाएंगे और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

इस बीच, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *