सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-उनके लिए हमारा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी

1335 Shares

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में आयोजित एक सभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी तो सपा मुखिया ने भी पलटवार किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर अपने पोस्ट से भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।सीएम योगी आदित्यनाथ को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी है। चोरों को क्लीन चिट देनेवाले हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या।

सपा मुखिया ने आगे लिखा और बाकी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी जिन्होंने अहंकारियों को सरेआम दुखी मां का अपमान करते हुए देखा है। अपने इंटर्नल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नही कि अयोध्या में आपकी तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *