राजस्थान में अजमेर की मांगलियावास थाना पुलिस ने 26 साल से फरार चल रहे डकैत दल्ला उर्फ रमेश उर्फ दल्ला बारिया को मध्य प्रदेश के झाबुआ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था। अजमेर पुलिस ने एमपी में स्थानीय पुलिस की तस्दीक के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
मामले में आरोपित के कई साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिसकर्मी कभी पोस्टमैन तो कभी श्रमिक बनकर मध्य प्रदेश के गांवों में घूमे और आखिर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपित को पकड़ लिया गया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

