Govinda की बहू का उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी पर तंज, कहा – ‘किसी ब्वॉयफ्रेंड ने फाइनेंस नहीं…’
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता (Sunita Ahuja) के रिश्तों में लंबे समय से खटास चल रही है। एक तरफ जहां गोविंदा हमेशा बचाव करते और चीजों पर पर्दा डालते नजर आए वहीं उनकी पत्नी सुनीता ने खुलकर अपनी बात रखी।
नए प्रोजेक्ट के लिए बाहर जा रही थीं कश्मीरा
एक नए प्रोजेक्ट के लिए यूरोप के ग्रीस जाने की बात बताते हुए, कश्मीरा ने गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार पर तीखा तंज कसा। कश्मीरा की शादी एक्टर-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक से हुई है, जो गोविंदा के भांजे हैं। इस नाते अनुभवी एक्टर गोविंदा उनके चाचा-ससुर लगते हैं।
पैपराजी से बात करते हुए कश्मीरा ने बताया कि वह एक आने वाले प्रोजेक्ट के लिए ग्रीस जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस प्रोजेक्ट से दो भूमिकाओं में जुड़ी होंगी – एक एक्टर और एक डायरेक्टर के तौर पर।
कोमल रानी पर कसा तंज
इसके बाद, कोमल पर तंज कसते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट इंडिपेंडेंट है और न तो मेरे पति (कृष्णा अभिषेक) ने इसे फाइनेंस किया है और न ही किसी ब्वॉयफ्रेंड ने।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हम बाहर की फिल्में करते हैं भाई, घर की नहीं।’ कश्मीरा की बातों ने तुरंत सबका ध्यान खींचा, खासकर उनके ‘ब्वॉयफ्रेंड’ वाले जिक्र ने। इसे गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर चल रही खबरों के बीच एक इशारों-इशारों में कसा गया तंज माना जा रहा है।
लंबे समय से चल रही है अनबन
गोविंदा और कोमल के बीच कथित अफेयर की अफवाहें इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुईं, जब दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। इसके बाद जब गोविंदा और कोमल लालबागचा के दर्शन करने पहुंचे तब इन अफवाहों को और हवा मिली।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

