Dhurandhar का साउथ में भी जलवा, विजय देवरकोंडा बोले- जिम में नॉन-स्टॉप बजते हैं फिल्म के गाने

8.7kViews
1922 Shares

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘Dhurandhar’ के गानों की लोकप्रियता सिर्फ हिंदी भाषी दर्शकों तक सीमित नहीं है। दक्षिण भारत में भी फिल्म के म्यूजिक को काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेता विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि साउथ के जिम में ‘Dhurandhar’ के गाने लगातार सुनाई देते हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में पॉडकास्टर शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में शामिल हुए थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि दक्षिण भारत में इन दिनों कौन से हिंदी गाने सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। जवाब में विजय ने ‘Dhurandhar’ के म्यूजिक का जिक्र किया।

साउथ के जिम में बजते हैं Dhurandhar के गाने

विजय ने बताया कि दक्षिण भारत के जिम में ‘Dhurandhar’ के गाने काफी लोकप्रिय हैं और वहां ये गाने नॉन-स्टॉप बजते हैं। हालांकि, जब उनसे किसी खास गाने का नाम पूछा गया तो वह तुरंत उसका नाम याद नहीं कर पाए और उन्होंने होस्ट से गाना गुनगुनाने के लिए कहा।

इसी बातचीत में विजय ने यह भी बताया कि वह सिर्फ फिल्मों के गानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि काफी इंडिपेंडेंट म्यूजिक भी सुनते हैं।

रश्मिका के साथ फिर नजर आएंगे विजय

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म ‘Ranabaali’ में साथ नजर आएंगे। यह तेलुगु पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। फिल्म में विजय मुख्य किरदार में हैं, जबकि रश्मिका जयम्मा की भूमिका निभा रही हैं।

‘Ranabaali’ में दोनों की जोड़ी तीसरी बार पर्दे पर साथ दिखाई देगी। फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज 16 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *