बंगाल में CAA आवेदक परिवार से एक लाख रुपये की मांग, बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर वीडियो प्रसारित करने की धमकी
बांग्लादेश से भारत आने के बाद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले एक परिवार से एक लाख रुपये की मांग की गई है।
उनका आरोप है कि खुद को पत्रकार बताकर दो कंटेंट क्रिएटर उनके घर पहुंचे और सीएए आवेदन को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। पैसे नहीं देने पर बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने और देश से बाहर निकाल देने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता परिवार के अनुसार वह बांग्लादेश से आकर साकोयाझोरा-दो ग्राम पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से रह रहे हैं। अब उन्होंने नागरिकता संबंधी काननू सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन किया है।
परिवार का आरोप है कि इसी आवेदन को लेकर दोनों कंटेंट क्रिएटर उनके घर पहुंचे और विभिन्न सवाल पूछे। इसके बाद एक लाख रुपये की मांग की गई। पैसे देने से इन्कार करने पर उनको डराया-धमकाया गया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

