राजस्थान: बांसवाड़ा में युवा महोत्सव के नाम पर मतांतरण का खेल, गरीब आदिवासियों को बनाया निशाना; 16 गिरफ्तार

7.7kViews
1818 Shares

राजस्थान के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले के शिवपुरा क्षेत्र में युवा महोत्सव के नाम पर लोगों को एकत्रित कर प्रलोभन व दबाव से मतांतरण करवाने का प्रयास किया गया।

धन के लालच में कुछ गरीब आदिवासियों ने मतांतरण भी कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक युवक द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए 16 नामजद लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें मसीह सेवा समिति के आधा दर्जन पदाधिकारी भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को माकंड़ीचोर गांव निवासी आदित्य डिंडोर ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि युवा महोत्सव के नाम पर लोगों का मतांतरण करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 150 से अधिक लोगों को वहां से हटाया। जांच में सामने आया है कि मतांतरण करने युवाओं को प्रति माह 25 हजार रुपये नकद देने, प्रतियोगी परीक्षा में चयन करवाने और अन्य तरह से मदद करने का लालच दिया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *