जम्मू-कश्मीर में हेल्थ विभाग की परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट, MPHW समेत कई एग्जाम की तारीख बदली; देखें नया शेड्यूल

2.0kViews
1064 Shares

जम्मू-कश्मीर में परीक्षा देने वालों के लिए बड़ा अपडेट है। जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों के लिए होने वाली ओएमआर-आधारित परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है।

बोर्ड की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर और मेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के लिए आयोजित होने वाली 20 सितंबर 2026 की परीक्षा अब 11 अक्टूबर को होगी।

वहीं जूनियर थियेटर टेक्निशियन की 24 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब 29 अक्टूबर को होगी। हेल्थ एजुकेटर पद के लिए 27 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब एक नवंबर को होगी।

ड्रेसर व जूनियर फार्मासिस्ट के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित

इसके अलावा ड्रेसर व जूनियर फार्मासिस्ट के लिए होने वाली ओएमआर-आधारित लिखित परीक्षा जो 11 अक्टूबर को होनी थी, उसे स्थगित कर दिया गया है और नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
बोर्ड ने कहा है कि इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। सभी संबंधित उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित संपर्क में बने रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *