खेल के मैदान से आसमान की बुलंदियों तक, सासाराम के गौरव कुमार एयरफोर्स में बने फ्लाइंग ऑफिसर

1797 Shares

 सासाराम के फुटबॉल खिलाड़ी गौरव कुमार अब भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) में अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाएंगे।

उनका चयन फ्लाईंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। वे वर्ष 2019 में इन्होंने शंकर स्पोर्ट्स क्लब को ज्वाइन किया था और उस समय नेशनल डिफेंस एकेडमी की पहली व द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण हुए थे, लेकिन साक्षात्कार में असफल होने के कारण चयन नहीं हो सका था।

बताते हैं कि 12वीं करने के बाद वे कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चार वर्ष का इंजीनियरिंग कोर्स करने के बाद 2023 में कंपनी में नौकरी करने के लिए गुजरात चले गए।

बावजूद वे अपनी हार नहीं मानी और एयरफोर्स की तैयारी करते रहे। पांच सितंबर 2026 को वे पास आउट हुए।

सासाराम पहुंचने पर रोहतास जिला खेल संघ के सचिव दामोदर सिंह, विजय प्रताप सिंह, राहुल सिंह, राम लखन पासवान समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। गौरव कुमार ने कहा कि खेल के साथ पढ़ाई अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *