JSSC JILCCE Vacancy 2026: झारखंड इंटरमीडिएट लेवल भर्ती के लिए पुनः शुरू हुए आवेदन, किसी भी राज्य के अभ्यर्थी भर सकते हैं फॉर्म

9.2kViews
1001 Shares

 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी 12th पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे वैकेंसी में भाग लेने के लिए 29 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं वहीं 30 सितंबर तक फीस जमा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

Jharkhand Inter Level Vacancy: शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12th (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल एवं अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 3 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

भर्ती विवरण

पद का नाम अनारक्षित अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अत्यन्त पिछड़ा वर्ग-1 पिछड़ा वर्ग-2 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कुल
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक 57 43 16 08 00 13 137
कनिष्ठ क्षेत्रीय अन्वेषक 12 04 03 03 03 02 27
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता 35 14 07 00 00 06 62
पशु चिकित्सा सहायक / चिकित्सा सहायक 12 07 03 02 01 02 27
कीट संग्रहकर्ता 15 06 03 03 02 03 32
मत्स्य तकनीकी सहायक 17 10 04 03 03 04 41
कुल 148 84 36 19 09 30 326

एप्लीकेशन फॉर्म भरने की स्टेप्स

  • इस भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

    एप्लीकेशन फीस

    आवेदन के साथ सामान्य एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। ओबीसी, एससी, एसटी (केवल झारखंड के अभ्यर्थी) वर्ग के लिए फीस 50 रुपये निर्धारित है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *