बिहार में अनंत-नीरज के झगड़े में ‘गदहा’ की एंट्री, मोकामा विधायक ने अपनी पार्टी के MLC को दी डिबेट की चुनौती

5.4kViews
1999 Shares

बिहार में जदयू विधायक अनंत सिंह और MLC नीरज सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। छोटे सरकार ने इस बार अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता को न सिर्फ गदहा कहा, बल्कि डिबेट की भी चुनौती दी।

अनंत सिंह ने कहा कि बयानबाजी से कुछ नहीं होगा, अगर हिम्मत है, तो बजरंगबली के मंदिर में चलकर डिबेट कर लें। अगर वह डिबेट हार गए तो ₹20 करोड़ रुपये देंगे। अनंत ने कहा कि हम बीस करोड़ रुपया रख देते हैं और नीरज कुमार भी रखें। अगर वह जीत जाएंगे तो पूरा पैसा ले जाएंगे।

नीरज सिंह को दिलाई थी पॉलिटिकल एंट्री

नीरज सिंह के सभी चुनाव जीतने के दावे पर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उनकी वजह से ही नीरज सिंह चुनाव जीते थे। अनंत सिंह ने कहा कि वे (नीरज सिंह) तो अपने गांव भी नहीं गए थे।

मैं ही उन्हें उनके गांव (मोकामा) ले गया था। हमने ही उन्हें पार्टी का टिकट दिलवाया था। उन्होंने नीतीश कुमार और ललन के पैर पकड़े थे, तब जाकर उन्हें टिकट मिला था।

अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि नीरज सिंह जैसा बुढ़बक ‘गदहा’ को भी नहीं देखे हैं। वह गदहा वाले स्कूल में पढ़े होंगे। उन्होंने चार चुनावों में हमारा विरोध किया।

टिकट मिलने के बाद भी वे मेरे खिलाफ चुनाव लड़े, जबकि मैं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था। तब वे हार गए थे, यहां तक कि अपने ही बूथ से भी हार गए थे, लेकिन उन्हें कोई शर्म नहीं है। अगर किसी में शर्म होती, तो उसे शर्म महसूस होती।

हमेशा किया विरोध

अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा किमोकामा में सीएम का प्रोग्राम था। वहां विरोधियों ने उनका मंच उखाड़ दिया। नीरज कुमार ने इसकी जानकारी पार्टी को दिए बिना बेगूसराय चले गए और विरोधी पार्टी के नेता के लिए वोट मांगने लगे।

अनंत सिंह ने कहा कि नीरज सिंह आज से नहीं बल्कि 15-18 साल से उनका विरोध कर रहे हैं, जबकि उन्होंने नीरज सिंह की जीत के लिए उन्होंने पूरा सहयोग किया। अनंत सिंह का दावा है कि वह जब-जब चुनाव लड़े, तब-तब नीरज सिंह ने विरोध किया और हराने के लिए अभियान चलाया।

झूठे केस में फंसाया

अनंत सिंह ने नीरज सिंह पर उनके घर में AK47 रखकर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि RCP सिंह की मदद से मुझे फंसाया, लेकिन कोर्ट की मदद न्याय मिला।

विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नीरज सिंह ने न सिर्फ उनका विरोध किया बल्कि ललन सिंह का भी विरोध किया, जबकि हम दोनों मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाते हैं। तब पार्टी ने कुछ नहीं कहा, अब उनके विरोध पर क्यो कुछ कहेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *