एक लाख ₹ में शादी और 19वें दिन लुटेरी दुल्हन फरार: जिसे समझा ‘चाचा’ वो निकला असली पति, संभल का परिवार हैरान
Sambhal News: धनारी में शादी के बाद घर में आई नई दुल्हन से परिवार ने खुशियों का माहौल था, लेकिन 19 दिन बाद ही कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि पता लगा कि दुल्हन लुटेरी थी। जोकि जेवर और नकदी लेकर चली गई और उसे बुलाने आया और कोई नहीं बल्कि उसका पति ही था।
‘चाचा’ बनकर आया युवक दुल्हन को ले गया; बाद में सामने आया दूसरा पति होने का राज
विश्वास में आकर उसे 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह 75 हजार रुपये और कपड़े लेकर पंजाब पहुंचा, जहां बकाया 50 हजार भी दे दिए। दो अगस्त को शादी कराई गई। विवाह के बाद दोनों को लेकर वह गांव लौट आया। 17 अगस्त को फोन कर बिचौलिया महिला ने बताया कि युवती के चाचा उसे बुलाने आ रहे हैं, उनके साथ भेज देना। 19 अगस्त को कन्हैया उर्फ नेत्रपाल निवासी नरोदा थाना मैनाठेर घर पहुंचा और युवती को अपने साथ ले गया।
एक लाख में शादी, 19 दिन में जेवर नगदी लेकर फरार ‘लुटेरी दुल्हन’
उसके पास करीब पांच ग्राम सोने के कुंडल, ढाई ग्राम सोने के मंगलसूत्र का गित्ता, करीब 200 ग्राम चांदी की पायल, 200 ग्राम चांदी के कड़े, करीब 250 ग्राम चांदी का कमरगुच्छा और भैंस खरीदने के लिए रखे 25 हजार रुपये थे। बाद में कई बार फोन करने पर युवक ने बात नहीं की। बिचौलिया महिला भी पहले यह कहकर टालती रही कि युवती उसके पास है और घर पहुंचकर बात करा देगी।
पुलिस ने कहा, जांच के बाद कार्रवाई
आरोप है कि इसके बाद महिला ने उल्टा उससे पूछा कि उसने युवती को कहां गायब कर दिया। जबकि पता लगा कि दुल्हन को अपने ले जाने वाला उसका ही वास्तविक पति था। प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

