शौक की खातिर बन गए झपटमार, चंडीगढ़ पुलिस ने दबोचे दो सगे भाई; घड़ी-बस कार्ड और नकदी बरामद

5.6kViews
1866 Shares

चंडीगढ़ पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि शौक पूरे करने के लिए दोनों ने यह रास्ता अपनाया।

आरोपितों की पहचान खरड़ के गांव झांझेरी निवासी मनीष और आशीष के रूप में हुई है। उनसे छीनी गई कलाई घड़ी, सीटीयू बस कार्ड और 200 रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी आरोपितों से बरामद कर ली गई है।

यह कार्रवाई सेक्टर 43 चौकी इंचार्ज राहुल भारद्वाज की अगुवाई में की गई। इस संबंध में सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस अब दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *