सिर्फ ₹1 में 24 दिन की वैलिडिटी और रोज 1GB डेटा, BSNL के इस प्लान की हुई धमाकेदार वापसी; चेक करें बेनिफिट्स

1864 Shares

 सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास यूजर्स के लिए 1 रुपये का प्रीपेड प्लान हुआ करता था। ये 1 रुपये वाला प्लान एक बार फिर वापस आ गया है। इस सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपने यूजर बेस में नए ग्राहकों को तेजी से जोड़ने के लिए इस 1 रुपये वाले प्लान को फिर से लॉन्च किया है। BSNL का मकसद ज्यादा से ज्यादा नए यूजर्स को जोड़ना है और ये प्लान ठीक यही काम करेगा। ध्यान रहे कि ये कंपनी की तरफ से दिया जाने वाला फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है। फर्स्ट रिचार्ज कूपन का सीधा मतलब ये है कि कंपनी इसे उन यूजर्स को ऑफर करेगी जो नया सिम कार्ड खरीद रहे हैं। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 24 दिनों की है और ये पूरे भारत में उपलब्ध है। BSNL के इस 1 रुपये वाले प्लान के बारे में आइए जानते हैं विस्तार से।

भारत में BSNL के 1 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स
BSNL का 1 रुपये वाला प्लान 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। ये FRC प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 1GB डेटा ऑफर करता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को टोटल 24GB डेटा मिलेगा। साथ ही डेली 100 SMS भी इसमें बंडल किए गए हैं। ये प्लान महज लगभग 0.04 रुपये (4 पैसे) प्रति दिन के खर्च पर उपलब्ध है। गौर करने वाली बात ये है कि ग्राहक इस प्लान का इस्तेमाल सिर्फ एक ही बार कर सकते हैं। इसे दोबारा पाने के लिए आपको नया सिम कार्ड लेना पड़ेगा। इसके बाद सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए अगला रिचार्ज उन रेगुलर प्रीपेड प्लान्स से कराना होगा जो पूरे भारत में उपलब्ध हैं।

इस प्लान को BSNL पहले भी कई बार पेश कर चुका है। कंपनी ने समय-समय पर इस ऑफर को वापस भी लिया है। अगर आप इस प्लान से रिचार्ज करने जा रहे हैं, तो आपको सीधे BSNL से नया सिम कार्ड लेना होगा। नया सिम लेने के लिए आप इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी BSNL ऑफिस या ऑथराइज्ड रिटेलर के पास जा सकते हैं।

देश में यह अपने तरह का इकलौता प्लान है। BSNL द्वारा ये प्लान ऑफर करने की मुख्य वजह संभवतः ये है कि कंपनी अपने 4G नेटवर्क पर यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *