सी-फूड लवर्स चावल के साथ जरूर ट्राई करें ये ‘टैमारिंड प्रॉन करी’, हर बाइट में कहेंगे वाह!

1081 Shares

अगर आप सी फूड्स खाना पसंद करते हैं, तो टैमारिंड प्रॉन करी का खट्टा और चटपटा स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। इमली की खटास और झींगा इस करी को लाजवाब स्वाद देते हैं। इसे आप लंच या डिनर में चावल के साथ खाने के लिए बना सकते हैं।

टैमारिंड प्रॉन करी बनाना भी काफी आसान है। बस आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे और कुछ ही समय में ये करी बनकर तैयार हो जाएगी। आइए जानें टैमारिंड प्रॉन करी बनाने की रेसिपी।

कुल समय : 20 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :10 mins
कोर्स : Main Course
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

टैमारिंड प्रॉन करी बनाने के लिए सामग्री:

  • प्रॉन्स- 500 ग्राम
  • कद्दूकस किया नारियल- 1 कप
  • इमली का पल्प- 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज- 1
  • टमाटर-2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2-3
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 2-3 बड़े चम्मच
  • राई- 1/2 छोटा चम्मच
  • करी पत्ते- 10-12
  • सूखी लाल मिर्च- 2

टैमारिंड प्रॉन करी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले साफ किए हुए प्रॉन्स को अच्छे से धो लें और इसमें आधा चम्मच हल्दी, थोड़ा नमक और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 15-20 मिनट तक मैरीनेट होने दें।

2

अब कद्दूकस किए हुए नारियल को थोड़े से गुनगुने पानी के साथ पीस लें।

3

इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते का तड़का लगाएं।

4

जब राई चटकने लगे, तब उसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

5

इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर एक मिनट तक पकने दें।

6

अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकने दें।

7

इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मसालों को तब तक भूनें जब तक कि मसालों से तेल अलग न होने लगे।

8

जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें इमली का पल्प डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

9

अब मैरिनेट किए हुए प्रॉन्स को कड़ाही में डालें और 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें।

10

अब इसमें तैयार किया हुआ नारियल का पेस्ट और जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं और धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक उबलने दें।

11

लास्ट में गरम मसाला और हरा धनिया डालें और एक मिनट बाद गैस बंद कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *