वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे ध्रुव जुरेल, आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
शहर के स्टार क्रिकेटर और विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने बुधवार को टीम की घोषणा की। ध्रुव को 15 सदस्यीय वनडे टीम में जगह मिली है।
ध्रुव के कोच परवेंद्र यादव ने बताया कि टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा तीन अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
ध्रुव को इससे पहले भी भारतीय टीम में जगह मिल चुकी है और वह टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ध्रुव के चयन पर आगरा के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

