पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएम योगी-राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, दीर्घायु की कामना की

1001 Shares

पीएम मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर काशी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। मां गंगा का 76 लीटर दूध से अभिषेक किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी काशी पहुंचे। काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और पीएम की लंबी उम्र की कामना की।

साथ में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। बाबा के जलाभिषेक के बाद सभी ने सफाई कर्मियों का सम्मान किया। बाइकर्स को लड्डू वितरित किया। बता दें कि काशी में आज बाइक रैली भी निकाली जाएगी।

चिराग पासवान ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मैं अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं…उनकी सोच देश को विकास की राह पर आगे लेकर जाने की है।”इस दौरान मंत्री अनिल राजभर ने कहा, “बाइक रैली की तैयारी पूरी है। रक्षा मंत्री जी आ चुके हैं। अभी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आने वाले हैं, चिराग पासवान जी आने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी का भी आगमन होने जा रहा है। हमारे नौजवान बाइक पर सवार होकर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र उनके कर्मस्थली से उनकी जन्मस्थली को प्रस्थान करने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *